Weather News: अभी और गिरने वाला है पारा, IMD ने जारी किया शीत लहर का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 09:22 AM IST

Weather News: मौसम विभाग ने दिल्ली,उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत आसपास के राज्यों में घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में यहां तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है।

Weather News: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में गुनगुनी धूप खिल रही है तो शाम होते ही गलन का सितम भी जारी है। इस बीच राजधानी दिल्ली-एनसीआर, समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और आसपास के राज्यों में शीत लहर ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों में देश के कई हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और पारा तेजी से नीचे गिरेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में अलगे दो दिनों तक घना कोहरा छाने की भी संभावना है।

Weather Report

मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, इसके अलावा 22 दिसंबर तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी हिमाल के पास पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पारा नीचे गिरेगा और शीत लहर दस्तक देगी। IMD के अनुसार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छा सकता है।

End of Feed