उत्तर भारत में इस बार पड़ेगी प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, एक्शन में केंद्र सरकार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 15, 2023, 02:52 PM IST

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस साल भारत में लू चलने की संभावना है।

Hotter Summer in 2023 : उत्तर भारत में इस बार प्रचंड ठंड के बाद अब झुलसाने वाली गर्मी पड़ने जा रही है। इसे लेकर आईएमडी ने भी पूर्वानुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि इस साल भारत में लू चलने की संभावना है, जिससे साल 2023 अधिक गर्म रहेगा। मार्च के आखिरी सप्ताह के दौरान गंगा के मैदान और पूर्वी भारत में अधिक गर्मी पड़ेगी। देश में गर्मी का मौसम 1 मार्च के आसपास शुरू होता है और 31 मई तक रहता है।

Heatwave

इस साल भारत में लू चलने की संभावना

कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में बैठक

मंगलवार को दिल्ली में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक की अवधि के लिए वैश्विक मौसम की घटनाओं और तापमान को लेकर प्रस्तुति दी। मार्च के दूसरे पखवाड़े के लिए पूर्वानुमान दिया गया। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

End of Feed