आगरा में धर्मांतरण का गंदा खेल; 10 में से छह आरोपी कन्वर्टेड, LeT से भी कनेक्शन! कुछ यूं हुआ पर्दाफाश; गुप्त था ऑपरेशन

Illegal Conversion Racket: उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने छह राज्यों में दबिश देकर अवैध धर्मांतरण में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें से छह आरोपी का धर्मांतरण हुआ है। यह ऑपरेशन इतना ज्यादा गुप्त था कि पुलिस की टीमों को भी एक-दूसरे के बारे में जानकारी नहीं थी।

Illegal Conversion Racket: छांगुर बाबा मामले में रोजाना एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो ही रहे थे कि धर्मांतरण का एक और खतरनाक खेल सामने आया है। उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने छह राज्यों में दबिश देकर अवैध धर्मांतरण में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें से छह आरोपी का धर्मांतरण हुआ है। इन आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। आगरा में धर्मांतरण का ऐसा खेल देख हर कोई हैरान है, क्योंकि आयशा, जो पहले एसबी कृष्णा थी, जैसे लोग ही माइंडवॉश कर रहे थे।

Religious Conversion

धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश (फोटो साभार: @agrapolice)

अवैध धर्मांतरण का पर्दाफाश

डीजीपी राजीव कृष्ण ने शनिवार को बताया कि इस मामले की जांच मार्च में आगरा में तब शुरू की गई जब 33 वर्षीय और 18 वर्षीय दो बहनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि इन बहनों का कथिततौर पर जबरन धर्मांतरण कराया गया। इनमें से एक युवती ने एक हथियार के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि लव जिहाद में शामिल एक गिरोह द्वारा इन बहनों को निशाना बनाया गया था। इस गिरोह का संबंध PFI, SDPI एवं पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी होने के संकेत मिले हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि इस गिरोह का काम करने का तरीका ISIS से मेल खाता है।

End of Feed