5 वर्षों में 23 IITs से 45 छात्रों के खुदकुशी का दावा, 62% छात्र वंचित वर्ग से; आंकड़े छिपाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

23 IITs Suicide Data: देश के 23 IITs में बीते 5 वर्षों में 45 छात्रों ने आत्महत्या की है, जिनमें से 28 छात्र SC, ST और OBC समुदाय से थे। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

IIT Student Suicides: देशभर के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में 2020-21 से 2024-25 के बीच कुल 45 छात्रों ने आत्महत्या की। इनमें से 28 मामले अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों से जुड़े छात्रों के थे। समाचार एजेंसी PTI ने आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी दी है। ये आंकड़े आठ दिसंबर, 2025 को लोकसभा में पूछे गए एक तारांकित प्रश्न के लिए सभी आईआईटी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर संकलित किए गए हैं। इन 28 छात्रों की संख्या इस अवधि के दौरान आईआईटी में दर्ज कुल आत्महत्याओं के 62 प्रतिशत से अधिक थी।

5 वर्षों में 23 IITs से 45 छात्रों ने की खुदकुशी, 62% छात्र वंचित वर्ग से; आंकड़े छिपाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

5 वर्षों में 23 IITs से 45 छात्रों ने की खुदकुशी, 62% छात्र वंचित वर्ग से; आंकड़े छिपाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर संसद में सच्चाई और आंकड़ों को छिपाने का बड़ा आरोप लगाया है। आत्महत्या करने वाले छात्रों में 12 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), नौ अनुसूचित जाति (एससी) और सात अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से थे। वहीं, 16 छात्र सामान्य वर्ग और एक छात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से था।

End of Feed