3 KM तक निगरानी, 24 घंटे उड़ने में सक्षम..., IIT जम्मू का अभेद्य ऑप्टिकल फाइबर ड्रोन, जिसे दुश्मन नहीं कर पाएगा ट्रैक

Fibre Optic Drone: आईआईटी जम्मू ने सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक अत्याधुनिक ड्रोन विकसित किया, जिसे दुश्मन भी नहीं पकड़ पाएगा। इस ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी अभेद्य सुरक्षा प्रणाली है।

Fibre Optic Drone: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की निगरानी क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि सामने आई है। आईआईटी जम्मू ने सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक अत्याधुनिक ड्रोन विकसित किया, जो पारंपरिक रेडियो फ्रीक्वेंसी की बजाय, ऑप्टिकल फाइबर तकनीक पर काम करता है।

fibre optic drone

ऑप्टिकल फाइबर ड्रोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुश्मन की पकड़ से रहेगा दूर

इस ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी अभेद्य सुरक्षा प्रणाली है। मिशन के दौरान, दुश्मन न तो इसके सिग्नल को ट्रैक कर सकता है और न ही इसे जैम कर सकता है। यही वजह है कि यह ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसे चुनौतीपूर्ण माहौल में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकता है।

End of Feed