Sahil Wakode Suicide: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, विवादों के बीच IIT बॉम्बे छात्र प्रतिनिधियों का आया बयान

पेपर खत्म होने में करीब 15 मिनट बाकी थे तभी फुटेज में साहिल को अपनी जेब में रखी किसी चीज को देखने के लिए झुकते हुए देखा गया। इसके बाद प्रोफेसर उससे सवाल करते हैं और उसे दूसरे छात्रों से अलग एक तरफ ले जाते हैं।

Sahil Wakode Suicide Case: IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत की जांच में अब CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम एग्जाम हॉल से लेकर हॉस्टल तक के CCTV फुटेज को खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक वारदात के दिन दोपहर करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच परीक्षा हॉल में साहिल की गतिविधियां CCTV में रिकॉर्ड हुई हैं। पेपर खत्म होने में करीब 15 मिनट बाकी थे तभी फुटेज में साहिल को अपनी जेब में रखी किसी चीज को देखने के लिए झुकते हुए देखा गया। इसके बाद प्रोफेसर उससे सवाल करते हैं और उसे दूसरे छात्रों से अलग एक तरफ ले जाते हैं।

sahil wakode case

साहिल वाकोडे केस में जांच तेज

CCTV में क्या दिखा?

परीक्षा हॉल से बाहर आने के बाद साहिल कैंपस में जाता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद करीब 1:25 बजे वह हॉस्टल के अपने कमरे में प्रवेश करता हुआ CCTV में कैद हुआ। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद साहिल कमरे से बाहर नहीं निकला। बाद में साहिल के कमरे में उसकी मौत की जानकारी सामने आई। अब क्राइम ब्रांच एग्जाम हॉल, कैंपस और हॉस्टल के CCTV फुटेज को आपस में जोड़कर घटनाक्रम की पूरी कड़ी समझने की कोशिश कर रही है।

End of Feed