IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन की जगह लगेंगे वॉल-माउंटेड फैन, प्रशासन बोला- फैसला पहले ही लिया गया था

IIT Bombay Hostel News: IIT बॉम्बे कैंपस के हॉस्टल कमरों में सीलिंग फैन हटाकर वॉल-माउंटेड फैन लगाए जा रहे हैं।

IIT Bombay: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे परिसर के हॉस्टल कमरों में सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान सूत्रों के अनुसार, हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन (छत के पंखे) हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगने वाले वॉल-माउंटेड फैन (Wall-mounted Fans) लगाए जा रहे हैं। नए पंखों की पहली खेप कैंपस पहुंच चुकी है और आईआईटी पवई कैंपस के कई हॉस्टल्स में इन्हें लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन की जगह लगेंगे वॉल-माउंटेड फैन, प्रशासन बोला- फैसला पहले ही लिया गया था

IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन की जगह लगेंगे वॉल-माउंटेड फैन, प्रशासन बोला- फैसला पहले ही लिया गया था

हालांकि, इस निर्णय के क्रियान्वयन की टाइमिंग को लेकर कैंपस में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि हाल ही में 18 सितंबर को बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

End of Feed