अगर हम भार बन चुके हैं तो एक बार कह दो...बिहार की धरती से Brij Bhushan Sharan Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 और लोकसभा चुनाव 2029 से पहले राजपूत सामाज को एटजुट करना शुरू कर दिया है।

बिहार की धरती से बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने बड़ा ऐलान कर दिया और इशारों ही इशारों में अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए भागलपुर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर राजपूत समाज भार बन चुका है तो एक बार साफ-साफ कर दिया जाए, चाहे वो 2027 हो या फिर 2029। बृजभूषण शरण सिंह यहां यूपी विधानसभा चुनाव 2027 और लोकसभा चुनाव 2029 की ओर इशारा करते हुए अपने दबदबे की बात कर रहे थे। ट

Brij Bhushan Sharan Singh

बिहार में बाबू वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव समारोह में बृज भूषण शरण सिंह (फोटो- @brijbhushansharan)

बृजभूषण शरण सिंह ने दे दिया बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी करीब एक साल का समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही सियासी हलचल तेज होने लगी है। पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने क्षत्रिय समाज को संगठित करने की मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के ठाकुर नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि सरकारों में उनकी कोई ठोस भागीदारी नजर नहीं आती। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने सीधा संदेश दिया कि आज की राजनीतिक व्यवस्था में उनके समाज की उपस्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, अगर किसी को लगता है कि अब उनकी जरूरत नहीं है, तो खुलकर कह दिया जाए—चाहे 2027 हो या 2029, तब पता चल जाएगा कि उनकी अहमियत कितनी है। उनका कहना था कि अब मनाने का दौर खत्म हो चुका है और समाज को अपनी ताकत पहचानकर उसे सामने लाना होगा।

End of Feed