फायदा नहीं तो गठबंधन तोड़ दे बीजेपी- संजय निषाद ने अपनाए बागी तेवर, कहा- अकेले लड़ाई को तैयार

गठबंधन और बीजेपी को लेकर इस तरह के तेवर संजय निषाद ने पहली बार नहीं दिखाया है। इससे कुछ ही दिन पहले दिल्ली में अपनी पार्टी के अधिवेशन में भी यूपी सरकार को धमकी देते हुए कहा था कि अगर निषादों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम विधानसभा का घेराव करेंगे।

उत्तर-प्रदेश में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के तेवर बगावती नजर आ रहे हैं। मंगलवार को संजय निषाद गोरखपुर में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान संजय निषाद ने कहा कि पार्टी की नींव गोरखपुर से रखी गई है, लेकिन अफसोस की बात है कि गोरखपुर और प्रदेश के कुछ नेता लगातार पार्टी और मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। संजय निषाद ने सवालों के जवाब के दौरान कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि सहयोगी दलों ने उन्हें फायदा नहीं मिल रहा है तो बीजेपी गठबंधन तोड़ सकती है।निषाद पार्टी अपने आस्तित्व की लड़ाई अकेले भी लड़ने के लिए तैयार है।

sanjay nishad.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (फोटो- Times Now Navbharat)

End of Feed