'एक दिन के लिए हटा दो पुलिस...', गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को दी चुनौती

Farmers Mahapanchayat: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि यदि एक दिन के लिए भी पुलिस हटा दी जाए तो गुजरात के किसान भाजपा नेताओं को उनके घरों से निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और वह अगले 50 वर्षों में दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी।

Farmers Mahapanchayat: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि यदि एक दिन के लिए भी पुलिस हटा दी जाए तो गुजरात के किसान भाजपा नेताओं को उनके घरों से निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। केजरीवाल सुरेंद्रनगर जिले के सुदामदा गांव में पार्टी सहयोगी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आयोजित ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन पड़ोसी बोटाद जिले में ‘आप’ द्वारा आयोजित एक किसान सभा में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए किया गया था।

Arvind Kejriwal in Gujarat

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @ArvindKejriwal)

BJP पर बरसी केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और वह अगले 50 वर्षों में दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को जेल भेजने के अलावा भाजपा को और कुछ नहीं आता। गुजरात के लोगों ने 75 साल में इतनी क्रूर, अत्याचारी और अहंकारी सरकार कभी नहीं देखी। आज किसान बहुत गुस्से में हैं। ये भाजपा वाले बिल्कुल कायर हैं। वे पुलिस के पीछे छिपते हैं।’’

End of Feed