'जम्मू कश्मीर का नाम बदलने पर भी विचार करे सरकार', केरल का नाम केरलम होने पर उमर ने की मांग

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केरल का नाम केरलम हो गया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की बात कह रही हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर विधानसभा भी राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव कर सकती है। बता दें कि केरल का नाम बदलकर केरलम करने वाले वामपंथी सरकार के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी।

Omar Abdullah : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा यदि राज्य का नाम बदलकर कुछ और रखने का प्रस्ताव रखती है तो केंद्र सरकार को इस नाम पर भी विचार करना चाहिए। उमर ने कहा कि केरल का नाम केरलम हो गया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की बात कह रही हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर विधानसभा भी राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव कर सकती है। बता दें कि केरल का नाम बदलकर केरलम करने वाले वामपंथी सरकार के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह भी राज्य का नाम बदलकर 'बंगाल' रखना चाहती हैं।

omar abdullah

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला।

कैबिनेट ने 'केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम’ करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय केरल विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। यह नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) परिसर ’सेवा तीर्थ’ में आयोजित मंत्रिमंडल की पहली बैठक थी। वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केरल राज्य का नाम बदलकर ’केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

End of Feed