अगर बंगाल में हज हाउस बन सकता है तो गुरु नानक भवन क्यों नहीं? CM सुवेंदु ने बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर छोड़ा तीर

गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब बंगाल में हज हाउस बनाया जा सकता है तो गुरु नानक देव के नाम पर भवन क्यों नहीं बनाया जा सकता?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सिख समुदाय के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने में सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मंगलवार को हुगली जिले के दानकुनी गुरुद्वारे में गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ये बात कही। इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब बंगाल में हज हाउस बनाया जा सकता है तो गुरु नानक देव के नाम पर भवन क्यों नहीं बनाया जा सकता?

Suvendu Adhikari West Bengal

सुवेंदु अधिकारी (File Photo)

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुद्वारा परिसर में प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का निर्माण अब सरकारी मदद से पूरा कराने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति से इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा।

End of Feed