IETE गवर्निंग काउंसिल ने प्रसार भारती के पूर्व ADG सुनील को 2025-26 के लिए दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित किया

सुनील ने भारत के पहले डायरेक्ट-टू-होम (DTH) प्लेटफॉर्म की योजना और क्रियान्वयन और निजी प्रसारकों के एकीकरण की प्रक्रिया में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई, जिससे डीडी फ्री डिश की पहुंच 5.8 करोड़ घरों तक सुनिश्चित हुई।

IETE Governing Council: इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स की प्रमुख संस्था आईईटीई (IETE) ने प्रसार भारती के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक सुनील को वर्ष 2025-26 के लिए लगातार दूसरे कार्यकाल हेतु दोबारा अपना अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की घोषणा की है। चुनाव परिणाम 16 जून 2025 को घोषित किए गए। सुनील पूर्व में भी आईईटीई के अध्यक्ष एवं गवर्निंग काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं। उनका नेतृत्व और व्यापक अनुभव संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा।

ADG Sunil

प्रसार भारती के पूर्व ADG सुनील दोबारा IETE अध्यक्ष निर्वाचित

35 वर्षों से अधिक के अपने उत्कृष्ट करियर में सुनील ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के टेक्नोलॉजी, वैश्विक संपर्क, मार्केटिंग, वितरण, केंद्रीय अभिलेखागार और बाह्य सेवा प्रभागों का नेतृत्व किया है। भारत के पहले डायरेक्ट-टू-होम (DTH) प्लेटफॉर्म की योजना और क्रियान्वयन और निजी प्रसारकों के एकीकरण की प्रक्रिया में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई, जिससे डीडी फ्री डिश की पहुंच 5.8 करोड़ घरों तक सुनिश्चित हुई। उनके प्रयासों से भारतीय प्रसारण क्षेत्र को देश और विदेशों में नई पहचान मिली।

End of Feed