चीन से आंख में आंख मिलाकर बात करेगा भारत, बॉर्डर पर बुना जा रहा सड़कों का जाल

  • Authored by: शिवानी शर्माEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 27, 2023, 03:03 PM IST

गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारत अरुणाचल प्रदेश में स्ट्रैटजिक सड़कें बनाने पर जोर दे रहा है। 37 नई सड़कों को 1300 करोड़ रुपये के बजट से बनाया जाएगा।

India-China Border Roads: भारत-चीन सीमा पर 875 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 37 नई सड़कें बनाई जाएंगी। इन नई सड़कों को बनाने के लिए लगभग 13,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। नई सड़कों का ये काम भारत-चीन सीमा सड़क (आईसीबीआर) कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, ICBR-III के तहत इनमें से लगभग 70% सड़कें अरुणाचल प्रदेश में बनाई जाएंगी।

India-China-Border-Roads (सोर्स- शिवानी शर्मा)

चीन सीमा पर सड़कों का जाल बुल रहा भारत

वर्तमान में, ICBR का चरण- I और II चल रहा है और इनमें लगभग 1,600 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 1,435 किलोमीटर सड़कों का निर्माण शामिल है। आईसीबीआर परियोजना पुलों और सुरंगों सहित रणनीतिक सड़कों का निर्माण करके भारत-चीन सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास की परिकल्पना करती है, और यह मुख्य रूप से सीमा के दूसरी तरफ चीनियों द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास के जवाब में है।

End of Feed