देश

HAL ने मलेशिया में गंवाई Tejas की बड़ी डील, दक्षिण कोरिया का ये विमान पड़ा भारी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 21, 2023, 11:15 AM IST

FA-50 गोल्डन ईगल को इसके बेहतर सेवा रिकॉर्ड और प्रतिष्ठा के कारण चुना गया है जिसका 2017 मरावी अभियान सहित उग्रवादियों के खिलाफ कई अभियानों में फिलीपीन वायु सेना द्वारा इस्तेमाल किया गया है।

Image

HAL ने गंवाई तेजस की डील

Photo : PTI

Tejas Aircraft Deal: हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लि. (HAL) को मलेशिया में अपने लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट की बड़ी डील को लेकर निराशा हाथ लगी है। मलेशिया ने ये कॉन्ट्रैक्ट दक्षिण कोरिया की कंपनी कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (KAI) को दे दिया है। ये डील 920 मिलियन डॉलर की थी। इसके तहत मलेशिया कुल 18 विमान खरीदेगा।

18 विमानों की आपूर्ति के लिए सौदा

मलेशिया ने अपने फाइटर लीड-इन ट्रेनर-लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (FLIT-LCA) कार्यक्रम के तहत 18 विमानों की आपूर्ति के लिए कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (KAI) को $920 मिलियन का अनुबंध दिया है। KAI FA-50 गोल्डन ईगल, T-50 ट्रेनर का एक हथियारबंद वर्जन 2026 में सप्लाई करेगा। यह फैसला एक प्रतिस्पर्धी निविदा के बाद किया गया जिसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाया गया भारत का तेजस फाइटर जेट भी शामिल था।

FA-50 गोल्डन ईगल को चुना गया

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, एचएएल के सूत्रों ने कहा कि हम मलेशियाई एलसीए अनुबंध के लिए हम भी सूची में थे। हमें उम्मीद थी कि हमें अनुबंध मिलेगा क्योंकि हम कई मानदंडों पर बहुत प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारे पक्ष में नहीं रहा। FA-50 गोल्डन ईगल को इसके बेहतर सेवा रिकॉर्ड और प्रतिष्ठा के कारण चुना गया है जिसका 2017 मरावी अभियान सहित उग्रवादियों के खिलाफ कई अभियानों में फिलीपीन वायु सेना द्वारा इस्तेमाल किया गया है। रॉयल मलेशियाई वायु सेना (RMAF) के लिए इसके नतीजे महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है, जो अपने मुख्य लड़ाकू विमानों F/A-18 हॉर्नेट और SU-30 फ्लेंकर (SU-30 Flanker) की कम उपलब्धता के कारण हवाई गश्ती के लिए इन नए विमानों का उपयोग करेगा।

तेजस फाइटर बनाम FA-50

तेजस फाइटर जेट की कीमत लगभग 28 मिलियन डॉलर है और यह रेंज और सर्विस सीलिंग जैसे क्षेत्रों में अधिक सक्षम है। लेकिन FA-50 का स्थापित ब्रांड नाम और क्षमताएं मलेशिया के फैसले में निर्णायक साबित हुईं। लगभग 200 FA-50 विमान अभी इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड सहित दक्षिण कोरिया, इराक और आसियान सदस्य देशों में सेवा दे रहे हैं। दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र कोलंबिया ने भी हाल ही में 20 FA-50 के लिए एक ऑर्डर दिया है और KAI को मिस्र के साथ भी FA-50 सौदा करने का भरोसा है, जो अफ्रीकी बाजार में इसका पहला सौदा होगा।

मलेशिया की CAP55 योजना का हिस्सा

FA-50 की खरीद मलेशिया की क्षमता विकास योजना 2055 (CAP55) के लिए बड़ा और पहला कदम है। यह रोडमैप FLIT-LCA पहल के तहत कुल 36 विमान हासिल करने की मलेशिया की योजना की रूपरेखा तैयार करता है, जिसके तहत वह 18 FA-50 विमान खरीद रहा है। CAP55 के हिस्से के रूप में RMAF ने परिचालन लागत को कम करने के लिए लड़ाकू विमानों के प्रकारों को पांच से दो (MRCA और FLIT-LCA) तक सुव्यवस्थित करने की योजना बनाई है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ