पटना: आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने पटना में 'सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार' कार्यक्रम के दौरान एक स्कूली छात्रा से पूछा कि क्या उसे फ्री में कंडोम (Condoms) भी चाहिए। छात्रा ने कहा था सेनेटरी पैड (Sanitary Pads) फ्री में दी जानी चाहिए। इस सवाल जवाब का वीडियो वायरल हो गया। लोग आईएएस अधिकारी पर सवाल उठाने लगे। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर इसमें सच्चाई है तो कार्रवाई की जाएगी। उसके कुछ घंटे बाद महिला अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने माफी मांग ली। उन्होंने माफीनामे में लिखा कि अगर मेरी बातों से किसी लड़की की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करती हूं। मेरा इरादा किसी को अपमानित करने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा ने अपने बयान को लेकर मांगी माफी
गौर हो कि महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यूनिसेफ सेव द चिल्ड्रन और प्लान इंटरनेशनल के तहत पटना में बुधवार को आयोजित सशक्त बेटी समृद्ध बिहार कार्यक्रम में शामिल एक छात्रा के यह पूछे जाने पर कि ड्रेस और स्कॉलरशिप की तरह क्या सरकार स्कूलों में छात्राओं को 20-30 रुपए का फ्री सेनेटरी पैड नहीं दे सकती, इस पर आईएएस अधिकारी और निगम की एमडी हरजोत कौर भामरा ने पूछा कि क्या इस मांग का कोई अंत है। कल जींस पैंट दे सकते हैं। परसों सुंदर जूते क्यों नहीं दे सकते हैं। फिर वो नहीं कर सकते, और अंत में परिवार नियोजन की बात आएगी तो कंडोम भी मुफ्त में देना पड़ेगा, है न।
अब नितिश-तेजस्वि सरकार के IAS से मिलिए। हरजोत कौर बिहार की बेटियों को सानिटरी नैपकिन माँगने पर पाकिस्तान भेजेंगी। t.co/VjVv0EF0AP
— ANI (@ANI) Sep 28, 2022
उन्होंने कहा कि यह जो सोच है कि सरकार हमें 20-30 रुपए नहीं दे सकती है। यह गलत है। सरकार बहुत कुछ दे रही है। छात्रा कहा कि जब हमसे वोट लेने आते हैं तो उस समय नहीं, इस पर बीच में उन्होंने कहा कि यह बेवकूफी की इंतहा है। मत दो वोट। चली जाओ पाकिस्तान। इस पर छात्रा ने कहा कि मैं हिन्दुस्तान में हूं तो, पाकिस्तान क्यों जाऊं। कौर ने छात्रा से पूछा कि वोट क्या तुम पैसों के बदले में देती हो या सुवाधिओं के एवज में देती हो। बताओ।
