हनीट्रैप में फंसा एयरफोर्स अफसर? PAK एजेंट को देता था खुफिया जानकारी, गिरफ्तार

वायु सेना के अधिकारियों का कहना है कि यह अफसर सोशल मीडिया पर 'हनीट्रैप' का शिकार हुआ। संदेह होने पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। अब इस अधिकारी को कानूनी एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

IAF Wing Commander arrested: पाकिस्तान को 'संवेदनशील जानकारी' पहुंचाने के आरोप में भारतीय वायु सेना (IAF) के एक विंग कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। वायु सेना के अधिकारियों का कहना है कि यह अफसर सोशल मीडिया पर 'हनीट्रैप' का शिकार हुआ। संदेह होने पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। अब इस अधिकारी को कानूनी एजेंसियों को सौंप दिया गया है। वायु सेना का कहना है कि गोपनीयता अधिनियम के तहत इस तरह के अपराधों के प्रति वह जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है।

delhi police

जासूसी के आरोप में वायु सेना का अफसर गिरफ्तार।

एक्टिव सर्विलांस में था अफसर

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक आईएएफ के अधिकारियों ने कहा, 'आरोपी अफसर एक्टिव सर्विलांस में था और अब उसे उपयुक्त कानूनी एजेंसियों को सौंप दिया गया है। उसके बारे में संदेह होने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और एहतियाती कदम उठाए गए। बाद में उसे पकड़ा गया। इस तरह की गतिविधियों पर आईएएफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है।' रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवालेसे कहा गया है कि वायु सेना के विंग कमांडर पद पर कार्यरत इस अफसर को रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभी वह न्यायिक हिरासत में है।

End of Feed