कायर जज कहलाने के बजाय मौत को गले लगाना पसंद करेंगे- फांसी की सजा सुना बोले न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर (Judge Ravi Kumar Diwakar) ने एक और मामले में मौत की सजा सुना दी है। वो अबतक 23 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुना चुके हैं।

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर (Judge Ravi Kumar Diwakar) ने दहेज हत्या के एक मामले में सोमवार को मृत्युदंड का फैसला सुनाते हुए कहा कि वह ’’कायर जज कहलाने के बजाय मौत को गले लगाना पसंद करेंगे।’’ पिछले चार माह में उनके द्वारा सुनाया गया यह 23वां मृत्युदंड है। दहेज की मांग को लेकर पत्नी को जिंदा जलाने के दोषी एक व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा सुनाते हुए त्वरित अदालत के न्यायाधीश ने कहा कि वह अपने न्यायिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ’’माफियाओं, गैंगस्टरों या अपराधियों के दबाव में’’ नहीं आएंगे।

Judge Ravi Kumar Diwakar

न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर (फोटो- allahabadhighcourt.in)

End of Feed