देश

'मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं...' जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, जिन्होंने 21 जुलाई को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित देश की सेवा करने के कई अवसर मिले।

Image

धनखड़ को कई भूमिकाओं में देश सेवा का अवसर मिला: पीएम मोदी

Photo : ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कहा कि उन्हें कई भूमिकाओं में देश की सेवा का मौका मिला है और वह उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि ‘श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने कहा कि वह ‘स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने’ के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।

बता दें, मंगलवार को विपक्ष की नारेबाजी के बीच दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित होने से कुछ देर पहले राज्यसभा में जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की घोषणा की गई। सभापति ने घोषणा की कि गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना के माध्यम से संविधान की धारा 67ए के तहत भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से सूचित कर दिया है। इससे पहले सोमवार को धनखड़ ने स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रपति को पत्र लिखकर धनकड़ ने दी थी इस्तीफे की जानकारी

धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेजा। पत्र में कहा गया है स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं। इसमें कहा गया है कि मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रति उनके अटूट समर्थन तथा मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद एवं अद्भुत कार्य संबंध के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद के प्रति भी अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है। धनखड़ ने कहा कि सभी सांसदों से उन्हें जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह हमेशा उनकी स्मृति में रहेगा। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया। धनखड़ ने 11 अगस्त, 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति के रूप में उन्होंने राज्यसभा के सभापति के रूप में भी कार्य किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article