ममता ने किया ऐलान- 'राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी'; क्या है दीदी की मंशा, अब आगे क्या होगा?

TMC vs BJP : ममता के तेवरों से साफ हो गया है कि वह बीजेपी, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के साथ अपनी लड़ाई को आगे ले जाने का मंसूबा बना चुकी हैं।

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में करारी हार के बाद भी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। आज ममता ने हार के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार से लड़ाई का नया ऐलान कर दिया। ममता ने कहा कि मुझे हराया गया है। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश करके उन्हें हराया गया है। ममता ने कहा कि मैं हारी नहीं हूं, मैं राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। ममता के तेवरों से साफ हो गया है कि वह बीजेपी, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के साथ अपनी लड़ाई को आगे ले जाने का मंसूबा बना चुकी हैं।

End of Feed