'RSS पर बैन लगना चाहिए, मैं खुले तौर पर कहता हूं', हिंदुत्व वादी संगठन पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का फिर हमला

मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि देश में आज कानून-व्यवस्था की जो स्थिति है, उसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस जिम्मेदार हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि सही मायने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का सम्मान करते हैं तो उन्हें आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने का काम करना चाहिए।

Mallikarjun Kharge : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर हमला बोला है। खरगे ने शुक्रवार को कहा कि देश में आज कानून-व्यवस्था की जो स्थिति है, उसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस जिम्मेदार हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि सही मायने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का सम्मान करते हैं तो उन्हें आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने का काम करना चाहिए। खरगे पहले भी आरएसएस पर निशाना साध चुके हैं।

kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। तस्वीर-PTI

'देश की एकता के लिए इंदिरा ने किया हरसंभव प्रयास'

खरगे ने कहा, 'यह मेरा व्यक्तिगत विचार है और मैं यह खुले तौर पर कहता हूं कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वल्लभ भाई पटेल की जो सोच थी, पीएम मोदी यदि उन विचारों का सम्मान करते हैं तो उन्हें प्रतिबंध लगाना चाहिए। देश में जो कुछ भी गलत हो रहा है और कानून-व्यवस्था की जो स्थिति है, वह सब भाजपा और आरएसएस के चलते है।' सरदार पटेल के बारे में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता बनाए रखने के लिए 'ऑयरन लेडी' इंदिरा गांधी ने हरसंभव प्रयास किया।

End of Feed