दिल्ली सरकार के स्कूल के गेट पर लगा 'आई लव मनीष सिसोदिया' बैनर, मचा बवाल, जानिए पूरा मामला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 5, 2023, 08:03 AM IST

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिल्ली सरकार के एक स्कूल के गेट पर 'आई लव मनीष सिसोदिया' (I Love Manish Sisodia) का बैनर लगाए जाने इलाके में बवाल मच गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जानिए पूरा मामला क्या है।

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने शनिवार को नॉर्थईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिल्ली सरकार के एक स्कूल के गेट पर 'आई लव मनीष सिसोदिया' (I Love Manish Sisodia) का बैनर लगाए जाने के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार सुबह बैनर लगाए जाने का विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत स्थानीय निवासी दिवाकर पांडे ने की थी जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में दिल्ली प्रॉपर्टी डिफेक्टमेंट अधिनियम की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया है। स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (SMC) के कॉर्डिनेटर गजाला ने स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ मिलकर स्कूल के गेट पर बैनर लगवा दिया था।

I love Manish Sisodia Banner

आई लव मनीष सिसोदिया बैनर पर बवाल

ये है पूरा मामला

एएनआई से बात करते हुए शिकायतकर्ता दिवाकर पांडे ने कहा कि 3 मार्च को सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ कार्यकर्ता शास्त्री पार्क में सरकारी स्कूल के गेट के ऊपर एक बैनर लगा रहे थे। सबसे पहले उन्होंने स्कूल से एक डेस्क निकाली और उसे बाहर लाकर उस पर चढ़ गए और गेट पर 'आई लव मनीष सिसोदिया' (I love Manish Sisodia) का पोस्टर लगाने लगे, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि यह शिक्षा का मंदिर है, इसे राजनीति से दूर रखो। उन्होंने कहा कि हमने उनसे पूछा भी कि क्या उनके पास अनुमति है। उन्होंने विधायक अब्दुल रहमान से संबंधित होने का दावा किया। इसके बाद एक व्यक्ति ने विधायक से संपर्क किया और उनसे पूछा कि क्या उन्होंने अनुमति दी है और विधायक ने हां में जवाब दिया। हम जानते हैं कि विधायक झूठ बोल रहे हैं। पांडे ने कहा कि इसलिए किसी राजनीतिक लाभ के लिए किसी स्कूल का इस्तेमाल करने की अनुमति कभी नहीं दी जाती है।

End of Feed