Akhilesh Yadav on Prateek: मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे व भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज निधन हो गया। वह मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। यानी वह अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनके निधन की खबर से हर कोई सन्न रह गया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दुख जताया और कहा कि वह प्रतीक से स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहते थे। साथ ही कहा कि कभी-कभी कारोबार में घाटा हो जाता है तो लोग परेशान हो जाते हैं।
प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने क्या कहा?
प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था...
अखिलेश यादव ने कहा, प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था। 2 महीने पहले उनसे मुलाकात की थी और मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। अपना कारोबार आगे बढ़ाया। कई बार कारोबार में नुकसान होने पर लोग दुखी हो जाते हैं। अखिलेश ने कहा, जो कानून कहता है और परिवार वाले कहेंगे उसके हिसाब से हम बात मानेंगे। लगभग दो महीने पहले बात हुई थी. मैंने कहा था आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। अपने कारोबार में नुकसान हो जाता है उसके लिए भी लोग परेशान हो जाते हैं। वो हमारे बीच नहीं हैं, जो कानूनी रास्ता है वो हम अपनाएंगे।
कभी-कभी व्यापार में होने वाले नुकसान....
अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश ने कहा, मैं उन्हें बचपन से जानता था। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; यह अत्यंत दुख की बात है। बचपन से ही वे अपने स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे। स्वाभाविक रूप से, हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान होंगे और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी।
जिम और फिटनेस सेंटर चलाते थे
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता बेटे थे। 38 वर्षीय प्रतीक यादव रियल एस्टेट व्यवसाय, फिटनेस सेंटर और पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करते थे और बेघर लोगों के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति में सक्रिय हैं। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। विभिन्न जिम और फिटनेस सेंटर चलाने वाले प्रतीक यादव ने लीड्स विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2011 में अपर्णा बिष्ट से शादी की थी।
सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी प्रतीक की मौत पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रविकिशन ने भी जताया दुख
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "बहुत दुखद घटना है। वे बहुत सौम्य और सभ्य व्यक्ति थे। 39 वर्ष की आयु में मृत्यु होना बहुत दुख की घटना है... उनके समस्त परिवार को भगवान शक्ति दे।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया दुखदायी
