CJP नेता सौरव दास का आरोप- दिल्ली एयरपोर्ट पर मुझे लंदन जाने से रोका गया, जानें पूरा मामला

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें लंदन की फ्लाइट पकड़ने से रोका गया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और कार्यकर्ता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली उड़ान भरने से रोक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए यूके जा रहे थे। सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें लंदन की फ्लाइट पकड़ने से रोका गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बताया कि इमिग्रेशन काउंटर पर उन्हें कहा गया कि उनका पासपोर्ट 'फ्लैग' किया गया है।

saurav das

सौरव दास का आरोप

दास का कहना है कि उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग सहित कई संस्थानों से CJP आंदोलन पर बोलने का निमंत्रण मिला था। ऑक्सफोर्ड यूनियन की सूची के अनुसार, 1 दिसंबर को CJP पर एक पैनल चर्चा प्रस्तावित है।

End of Feed