'सुभेंदु के साथ मेरा इमोशनल कनेक्शन', महुआ ने की तारीफ तो उठे सवाल, क्या ममता का साथ छोड़ेंगी?

कृष्णानगर की सांसद ने कहा कि आज भले ही सुवेंदु के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हों लेकिन पश्चिम बंगाल के सीएम के साथ उनका आज भी इमोशनल कनेक्शन है।' महुआ ने कहा कि 2020 में भाजपा में शामिल होने से पहले सुवेंदु का कद टीएमसी में काफी बड़ा था और वे काफी प्रभावशाली नेता माने जाते थे।

Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी की तारीफ कर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। 2020 से पहले टीएमसी में सुभेंदु के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए फायर ब्रांड नेता ने कहा है कि उनके राजनीतिक करियर के शुरुआती दिनों में सुभेंदु ने उनकी काफी मदद की। BBC के साथ खास बातचीत में कृष्णानगर की सांसद ने कहा कि आज भले ही सुभेंदु के साथ उनके राजनीतिक मतभेद हों लेकिन पश्चिम बंगाल के सीएम के साथ उनका आज भी इमोशनल कनेक्शन है।' महुआ ने कहा कि 2020 में भाजपा में शामिल होने से पहले सुभेंदु का कद टीएमसी में काफी बड़ा था और वे काफी प्रभावशाली नेता माने जाते थे।

Suvendu Adhikari

महुआ मोइत्रा ने सीएम सुवेंदु अधिकारी की तारीफ की है।

सुभेंदु के साथ बिताए गए पुराने दिनों को याद किया

मोइत्रा ने कहा, 'जहां तक व्यक्तिगत स्तर का सवाल है तो सुभेंदु के साथ मेरा रिश्ता काफी अच्छा हुआ करता था। टीएमसी में जब वह हमारे साथ थे तो उन्होंने मेरी काफी मदद की।' अपनी राजनीतिक यात्रा के शुरुआती दिनों को याद करते हुए मोइत्रा ने कहा कि एक बार जब उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिला और जब वह काफी निराश थीं तो उस समय सुभेंदु ने उनका साथ दिया। टीएमसी सांसद ने कहा, 'मैं पूरी रात रोती रही और मुझे सांत्वना सुभेंदु ने दिया।' महुआ ने कहा कि चूंकि अब वे दोनों अलग-अलग पार्टियों में है, ऐसे में वे एक-दूसरे से कम बात करते हैं लेकिन कहा कि व्यक्तिगत संबंध पार्टी लाइन से ऊपर होता है।

End of Feed