मुझे दुख है कि मैं बिहार में ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं- कानून व्यवस्था पर अपनी ही Govt पर भड़के चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार के अधिकारियों से गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि प्रशासन पूरी तरह से निकम्मा हो गया है और अब बिहार और बिहारियों को सुरक्षित रखना उनके बस से बाहर है।

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दुख है कि वो ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं, जहां लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है, रेप और हत्या हो रहे हैं, अपहरण हो रहे हैं।

End of Feed