भारत से भागा नहीं था, जान को खतरा होने पर छोड़ा था देश..ब्रिटिश नागरिकता लेने पर ललित मोदी की सफाई

Lalit Modi News: ललित मोदी ने स्पष्ट किया कि वह आपराधिक मामलों से बचने के लिए नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड से जान का खतरा होने के कारण 2010 में भारत छोड़े थे।

Lalit Modi News: आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता मिलने और भारत छोड़ने को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह किसी आपराधिक मामले से बचने के लिए भारत छोड़कर नहीं गए थे, बल्कि अंडरवर्ल्ड से जान का खतरा होने के कारण 2010 में देश छोड़ा था। ललित मोदी का दावा है कि उनके खिलाफ भारत की किसी भी अदालत में आज तक चार्जशीट दाखिल नहीं हुई और न ही कोई आपराधिक मुकदमा शुरू हुआ है।

lalit modi

ललित मोदी ने जारी किया बयान (फोटो-@LalitKModi)

16 नवंबर को जारी बयान में ललित मोदी ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग उनकी ब्रिटिश नागरिकता को इस तरह पेश कर रहा है, जैसे वह आरोपों से बचकर भारत से भाग गए हों और अब भारत सरकार उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रही हो। उन्होंने इन खबरों को गलत और बदनाम करने वाला बताया।

End of Feed