मैं ऑपरेशन सिंदूर को बाबा विश्वनाथ के चरणों मे समर्पित करता हूं, वाराणसी में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी आज वाराणसी पहुंचे और परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ ही यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का खासतौर पर जिक्र किया।

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां लगभग 2,200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का खासतौर पर जिक्र किया।

Modi in varanasi

पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी (ANI)

ऑपरेशन सिंदूर बाबा विश्वनाथ के चरणों मे समर्पित

पीएम मोदी ने कहा, मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था कि पहलगाम के पीड़ितों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। उनकी परिवार की पीड़ा, उन बच्चों का दुख, उन बेटियों की वेदना से मेरा हृदय बहुत तकलीफ से भर गया था। तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था कि सभी पीड़ित परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत दें। काशी के मेरे मालिकों, मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वो भी पूरा हुआ है। ये महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। हमने ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया। मैं ऑपरेशन सिंदूर को बाबा विश्वनाथ के चरणों मे समर्पित करता हूं।

End of Feed