मैं फंस गई हूं, बस तू मत फंसना, अभी ज्यादा बात नहीं कर सकती...ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज, फिर आई मौत की खबर

Twisha Sharma Case: नवनीधि शर्मा ने जांच में गंभीर खामियों का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनकी बेटी की मौत के दो दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हों

Twisha Sharma Case: “मैं फंस गई हूं, यार। बस तू मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती। सही समय आने पर कॉल करूंगी,” भोपाल में अपनी ससुराल में मारी गई ट्विशा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त मीनाक्षी को यही आखिरी संदेश लिखा था। इस मैसेज पर उसकी दोस्त मीनाक्षी ने जवाब दिया था- “मुझे तुम्हारी चिंता है, तुकटुक। मैं तुमसे प्यार करती हूं। बहुत प्यार करती हूं। मैं तुम्हारे साथ हूं।”

twisha sharma suicide bhopal

ट्विशा शर्मा की मौत में खुलासे

12 मई को मृत मिली ट्विशा शर्मा

हालांकि, ट्विशा शर्मा का अपनी दोस्त मीनाक्षी को कॉल कभी नहीं आया। अगले दिन, दो महीने की गर्भवती 31 वर्षीय ट्विशा भोपाल स्थित अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। यह उनका अपनी दोस्त को भेजा गया आखिरी संदेश था, जिसमें उसने मीनाक्षी से शादी न करने की गुजारिश की थी। नोएडा की रहने वाली और भोपाल के वकीलों और एक सेवानिवृत्त जज के परिवार में शादी करने वाली ट्विशा 12 मई को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी।

End of Feed