मैं छोड़ने वाला नहीं- जेपी नड्डा के बयान पर भड़के खरगे, BJP अध्यक्ष को मांगनी पड़ गई माफी

लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा जारी है। जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे सवाल-जवाब और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सदन के नेता जेपी नड्डा के बीच वार-पलटवार माफी मांगने तक पहुंच गई।

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, जेपी नड्डा पर ऐसा भड़के कि मांफी की मांग कर दी। दरअसल खरगे के भाषण के बाद जेपी नड्डा ने पीएम मोदी पर टिप्पणी के लिए खरगे की आलोचना की। तभी वो एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर बैठे, जिसके बाद खरगे समेत तमाम कांग्रेस सांसद विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे।

kharge

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो-संसद टीवी)

End of Feed