हैदराबाद सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Hyderabad Civil Court Bomb Threat: मंगलवार को ईमेल से मिली बम की धमकी के बाद हैदराबाद सिटी सिविल कोर्ट परिसर में तलाशी ली। शहर की सिविल कोर्ट को आज सुबह 3:15 बजे बम की धमकी वाला मेल मिला था।

Hyderabad Civil Court Bomb Threat: हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार को ईमेल से मिली बम की धमकी के बाद हैदराबाद सिटी सिविल कोर्ट परिसर में तलाशी ली। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शहर की सिविल कोर्ट को आज सुबह 3:15 बजे बम की धमकी वाला मेल मिला। अधिकारियों ने इसे सुबह 11 बजे देखा और हमें सूचित किया। बम निरोधक दस्ता और अन्य अधिकारी कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं। अभी तक कुछ नहीं मिला है।

Hyderabad Civil Court Bomb Threat

हैदराबाद सिटी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

देश के अलग-अलग हिस्सों में दी जा रही धमकी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी जो बाद में फर्जी निकली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसी तरह की एक घटना में 26 जून की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर बम की धमकी मिलने पर तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया की गई, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि यह एक अफवाह थी। दिल्ली के टर्मिनल 3 पर सुबह 4:42 बजे एक क्रू मेंबर को एक पेपर मिला, जिस पर बम की धमकी लिखी थी। तलाशी के बाद, दिल्ली फायर सर्विस ने इसे एक अफवाह घोषित कर दिया। इससे पहले 22 अप्रैल को असम की राजधानी गुवाहाटी हाई कोर्ट को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली थी। 10 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी के दो प्रमुख स्थलों - लाल किला और जामा मस्जिद पर बम की धमकी मिली थी।

End of Feed