हैदराबाद में Aston Martin कार की टक्कर से महिला की मौत, राज्यसभा सांसद के बेटे पर केस दर्ज; पढ़ें कौन हैं लिंगमनेनी संजुश

हैदराबाद के माधापुर इलाके में 16 अगस्त को एक तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन कार की चपेट में आने से 26 वर्षीय भारती मुखी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार आंध्र प्रदेश के राज्यसभा सांसद और जनसेना पार्टी नेता लिंगमनेनी रमेश के बेटे लिंगमनेनी संजुश चला रहे थे। भारती इनऑर्बिट मॉल के लाइफस्टाइल स्टोर में काम करती थीं और खाना लेकर लौटते वक्त सड़क पार कर रही थीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

तेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन कार (Aston Martin Car Accident) की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस मामले में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद और जनसेना पार्टी नेता लिंगमनेनी रमेश के बेटे लिंगमनेनी संजुश के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा 16 अगस्त को माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के सामने हुआ था।

hyderabad

हैदराबाद में Aston Martin ने महिला को कुचला, जनसेना सांसद के बेटे पर केस दर्ज।

मृतक महिला की पहचान भारती मुखी (26) के रूप में हुई है। वह इनऑर्बिट मॉल स्थित लाइफस्टाइल स्टोर में काम करती थीं। पुलिस के अनुसार, भारती अपनी एक सहकर्मी के साथ पास के ITC कोहिनूर इलाके से खाना लेकर वापस काम पर लौट रही थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन ने उन्हें टक्कर मार दी।

End of Feed