मुख्तार अंसारी ने कैसे अवधेश राय हत्याकांड को दिया गया था अंजाम? विस्तार से जानिए, देखें ये VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 5, 2023, 04:21 PM IST

Verdict on Awadhesh Rai Murder:अवधेश राय मर्डर केस में वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया। इस हत्याकांड में अदालत ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हथियारबंद हमलावरों ने अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी
  • मुख्तार को सजा देने वाला यह फैसला 32 साल 10 महीने के बाद आया है
  • विशेष अदालत ने 19 मई को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था

Awadhesh Rai Murder Update: 1991 के 3 अगस्त को वाराणसी के लहुराबीर में अवधेश राय की उनके घर के बाहर ही हत्या कर दी गई थी, वारदात के वक्त छोटे भाई अजय राय भी वहीं थे, उसी मामले में वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली थी और अब 5 जून को मामले पर फैसला सामने आ गया है और इस हत्याकांड में अदालत ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है, कोर्ट से मुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा हुई है। साथ ही कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Verdict on Awadhesh Rai Murder

अवधेश राय मर्डर केस में अदालत ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है

वाराणसी के लहुराबीर इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी भी नामजद था। अवधेश के भाई अजय राय ने केस दर्ज कराया था। हमले में अवधेश राय को गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

End of Feed