शनिवार को इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। गगनयान मिशन से जुड़े TV-D1 टेस्ट को सफलतापूर्वक अंजाम देकर इसरो ने अंतरिक्ष में अपने पहले मानव मिशन की ओर एक और कदम बढ़ा दिया। अब इस टेस्ट को लेकर इसरो ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें TV-D1 टेस्ट किस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी झलक दिख रही है।
कैसे अंजाम दिया गया गगनयान मिशन का TV-D1 Test (फोटो- ISRO)
ये भी पढ़ें- भीषण चक्रवाती तूफान में बदला साइक्लोन तेज, इन इलाकों में 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
क्या है वीडियो में
इसरो के इस वीडियो में पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 को किस तरह से अंजाम दिया गया है, उसे दिखाया गया है। इस वीडियो में लॉन्चिंग से लेकर क्रू मॉड्यूल के लैंडिंग तक की सारी डिटेल दिख रही है। बता दें कि मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान से पहले टीवी-डी1 परीक्षण यान को कल सुबह 10 बजे सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। क्रू मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया और योजना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गिर गया। जिसे नौसेना ने रिकवर करके इसरो को सौंप दिया।
इसरो की योजना
इसरो अगले साल अपने मानव रहित गगनयान अंतरिक्ष यान में एक महिला ह्यूमनॉइड (एक रोबोट जो मानव जैसा दिखता है) भेजेगा। उन्होंने कहा कि इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान मिशन के लिए मानव को 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाना है। इसरो का लक्ष्य 2035 तक पूरी तरह से परिचालन वाला अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना है।
महिलाओं को प्राथमिकता
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने रविवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ मिशन के लिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली महिला पायलटों या महिला वैज्ञानिकों को प्राथमिकता देती है और भविष्य में उन्हें भेजना संभव होगा।
