कैसे मंगलसूत्र की वजह से शक के दायरे में आ गई सोनम, मेघालय के DGP ने बताया

राजा का शव दो जून को मेघालय में वेइसाडोंग जलप्रपात के पास एक घाटी में मिला था। वहीं, सोनम की तलाश जारी रही। सोनम ने नौ जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और राजा की हत्या के लिए कथित तौर पर भाड़े पर लिए गए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था।

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने बुधवार को बताया कि राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम के लापता होने से पहले दंपति ने अपना सूटकेस सोहरा के एक ‘होमस्टे’ में छोड़ दिया था और सूटकेस में मिले मंगलसूत्र एवं अंगूठी से जांचकर्ताओं को हनीमून हत्याकांड को सुलझाने में मदद मिली। सोनम (25) और राजा (29) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे। दोनों 23 मई को ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा स्थित नोंग्रियात गांव में एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे।

Sonam Raghuvanshi

मेघालय पुलिस की हिरासत में है सोनम रघुवंशी।

सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया

राजा का शव दो जून को मेघालय में वेइसाडोंग जलप्रपात के पास एक घाटी में मिला था। वहीं, सोनम की तलाश जारी रही। सोनम ने नौ जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और राजा की हत्या के लिए कथित तौर पर भाड़े पर लिए गए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। डीजीपी नोंगरांग ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हमने सोनम का मंगलसूत्र और अंगूठी उस सूटकेस से बरामद किया, जिसे दंपति ने सोहरा के एक ‘होमस्टे’ में छोड़ दिया था। विवाहित महिला द्वारा इन आभूषणों को छोड़ने के कारण हमें इस मामले में उस पर संदिग्ध के रूप में नजर रखने के लिए एक सुराग मिला।’

End of Feed