IndiGo की शनिवार को कितनी उड़ानें होंगी कैंसिल? माफी मांग CEO ने बता दिया आंकड़ा

IndiGo Flight Cancellations: देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) का ऑपरेशनल संकट जारी है। शुक्रवार को अकेले 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कई देरी से टेकऑफ कीं। मौजूदा स्थिति पर सरकार ने अपनी पैनी निगाह बना रखी है और मामले की जांच के लिए समिति भी गठित की है।

IndiGo Flight Cancellations: देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) का ऑपरेशनल संकट जारी है। शुक्रवार को अकेले 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कई देरी से टेकऑफ कीं। इस बीच, विमानन कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने न सिर्फ माफी मांगी, बल्कि मौजूदा हालातों की भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को कितनी फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं।

IndiGo

कल कितनी उड़ानें होंगी कैंसिल (फोटो साभार: PTI)

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि एयरलाइन ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी, यह कुल दैनिक उड़ानों की आधी संख्या है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि कल रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 1,000 से कम रहेंगी।

End of Feed