Lalu Yadav's Health Update: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सियासत के जाने माने 'राजनीतिक खिलाड़ी' लालू यादव की तबीयत अब कैसी है? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लालू का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया है कि उन्हें रक्त चाप (ब्लड प्रेशर) की समस्या हुई थी। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है, लेकिन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। लालू को इलाज के लिए दिल्ली ने जाने की खबर की पुष्टि खुद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने की है।
लालू यादव की तबीयत पर आया अपडेट।
पारस अस्पताल में इलाज करा कर लौट गए लालू
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव पारस अस्पताल में इलाज करा कर अपने आवास आ गए। पारस में इलाज करने वाले डॉक्टर हई ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को ब्लड प्रेशर का प्रॉब्लम था, उनके ब्लड प्रेशर को थोड़ा ठीक किया गया है। उन्हें घाव है, जिसको लेकर के उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल स्टेबल हैं और लोगों को पहचान रहे हैं ।
लालू का इलाज करने वाले डॉक्टर ने दिया अपडेट
उनका इलाज करने वाले एक और डॉक्टर डॉक्टर प्रकाश सिंह ने कहा कि उनको फीवर था उसका भी इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दवाइयां चल रही थी, उसमें परिवर्तन किया गया है। वह आज रात में किसी भी समय पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि उनकी तबीयत अभी पहले से ठीक है, स्टेबल है, लेकिन वह इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
लालू की तबीयत के बारे में तेजस्वी यादव ने बताया
तेजस्वी यादव ने लालू यादव की तबीयत खराब पर कहा कि उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी और जब आज उन्हें पटना से दिल्ली ले जाना था, तो उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया। उसके बाद उन्हें तुरंत पारस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया है। फिलहाल उनका ब्लड प्रेशर पहले से ठीक है। उन्होंने कहा कि उन्हें दो घाव था जिसका इलाज कराया जा रहा है।
इलाज के लिए दिल्ली जा रहे है लालू यादव
उन्होंने कहा कि उन्हें आज शाम 7:00 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए ले जाया जाएगा। जहां उनका एम्स में इलाज कराया जाएगा, एम्स के डॉक्टर से बातचीत हुई है और वहीं उनका सारा टेस्ट और इलाज कराया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बहुत कलेजा वाले व्यक्ति हैं और हमें आशा है कि बहुत जल्द वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
