'जिस चीज से मारोगे, हम उससे ही मारेंगे...', भारतीय सेना के अफसरों ने सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की गाथा; देखें VIDEO

Pahalgam Terror Attack: भारतीय सेना के अफसरों ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर की बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में निर्दोष नागरिकों पर किए गए कायराना हमले को भारत क्या, पूरा विश्व कभी भूल नहीं पाएगा। पाकिस्तान परस्त आतंकवादी हमले में 26 निर्दोषों की मौत हुई थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। ऐसे में भारतीय सेना के जांबाज़ खुद आपको ऑपरेशन सिंदूर की अनसुनी दास्तां सुनाने वाले हैं।

Operation Sindoor

सेना ने अफसरों ने सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की गाथा

टाइम्स नाउ नवभारत ने वीर चक्र विजेता कर्नल कोशांक लांबा, 'मेंशन इन डिस्पैच' से सम्मानित मेजर एमसन इनपुइ और सेना मेडल से सम्मानित हवलदार विकास मेदाडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान जांबाजों ने ऐसी शौर्य गाथा सुनाई, जिसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

End of Feed