जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे पर नहीं चलेगा इंटरनेट, शाम 4 बजे से आधी रात तक रहेगी पाबंदी

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर में जारी प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय ने 1.5 किलोमीटर के दायरे पर इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का निर्देश दिया है। यह सेवाएं शाम चार बजे से रात 12 बजे तक निलंबित रहेंगी।

Jantar Mantar Protest: नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले एक माह से जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में प्रोटेस्ट हो रहा है। इस बीच, गृह मंत्रालय ने गुरुवार को सख्त कदम उठाते हुए जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का निर्देश दिया।

CJP Protest

जंतर-मंतर के आसपास नहीं चलेगा इंटरनेट (फाइल फोटो)

कब से कब तक बंद रहेगा इंटरनेट

हालांकि, जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के इलाके पर दिनभर इंटरनेट सेवाएं बंद नहीं रहेंगी। इसके लिए एक समयसीमा तय की गई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

End of Feed