देश

Red Fort Blast: गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक, IB चीफ, गृह सचिव, दिल्ली पुलिस के अधिकारी होंगे शामिल

सोमवार शाम सात बजे के करीब लाल किले के मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हुई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इस धमाके के कुछ घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया।

Image

लाल किले के पास सोमवार शाम हुआ विस्फोट। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Red Fort Blast : लाल किले विस्फोट मामले में सुरक्षा एवं जांच एजेंसियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस ब्लास्ट के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली विस्फोट पर यह बैठक सुबह 9.30 बजे के बाद होगी। इस बैठक में बैठक में IB चीफ, गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर,स्पेशल सेक्रेटरी इंटरनल सिक्योरिटी, सहित गृह मंत्रालय के आला अधिकारी शामिल होंगे।

सोमवार शाम सात बजे के करीब लाल किले के मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हुई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इस धमाके के कुछ घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया।

हाई अलर्ट पर है दिल्ली

इस विस्फोट के बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर है। सीआईएसएफ ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में हुए विस्फोट के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और कर्मियों को तैयार रखा गया है।’

आठ लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद की स्थिति की गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता मुहैया की जा रही है। इस उच्च तीव्रता वाले विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘मेरी संवेदनाएं आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

धमाका धीमी गति से चल रहे एक वाहन में हुआ

सरकारी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की और स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। चांदनी चौक व्यापार संघ द्वारा साझा किए गए वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि धमाका धीमी गति से चल रहे एक वाहन में हुआ। गोलचा ने कहा, 'धमाका शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास धीमी गति से चल रहे एक वाहन में हुआ। वाहन में यात्री सवार थे।' उन्होंने बताया कि घटना में अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) समेत सभी एजेंसियां स्थिति का जायजा ले रही हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article