Holi 2024: होली पर अलीगढ़ और संभल में खास इंतजाम रंग से बचाने के लिए मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 08:17 PM IST

Holi in Aligarh & Sambhal: संभल में होली त्योहार के चलते प्रशासन ने मुस्लिम समाज की सहमति से कुछ मस्जिदों को रंग के विवाद से बचने के लिए तिरपाल से ढक दिया गया है।

Holi in Aligarh: अलीगढ़ शहर में होली के अवसर पर रंग डाले जाने से बचने के लिए कम से कम दो मस्जिद को एहतियातन तिरपाल से ढक दिया गया है। वहीं संभल में भी छह-सात मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है।अलीगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सब्जी मंडी स्थित हलवाईयान मस्जिद और दिल्ली गेट स्थित एक अन्य मस्जिद सहित कम से कम दो मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति होली के दौरान उन पर रंग न फेंक सके।उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया है और पुराने शहर के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।पांडेय ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर शांति बनाए रखने के लिए शहर में कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

HOLI  2024

प्रतीकात्मक फोटो

संभल के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्रीश चंद्र ने बताया कि संभल में छह-सात मस्जिदों को पिछली साल की तरह इस साल भी तिरपाल से आपसी सहमति करके ढका गया है क्योंकि रंग पढ़ने से अक्सर विवाद हो जाते हैं और इनसे बचने के लिए पिछली बार भी कई मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया था और इस साल भी ढका गया है।

End of Feed