इस साल हिमालयी इलाकों पर पड़ेगी मौसम की मार, अधिक गर्मी के साथ जमकर होगी बारिश, विशेषज्ञ भी चिंतित

भूटान, भारत, नेपाल, बांग्लादेश, और पाकिस्तान सभी देशों में अधिक बारिश होने की उम्मीद है। यह बारिश समग्र वार्मिंग प्रवृत्ति के संदर्भ में होगी। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक होंगे।

Monsoon in Himalayan Nations: विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के देशों को आगे एक मुश्किल मानसून के मौसम का सामना करना पड़ सकता है। भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में अधिक गर्मी के साथ ही सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। हिमालय से लगते इन इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और बारिश भी सामान्य से ज्यादा होने की संभावना है। इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटेग्रेटिड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) ने जून से सितंबर के अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी है।

Himalaya

हिमालय के इलाकों में बदलेगा मौसम का पैटर्न

मौसम संबंधी चरम घटनाएं

इसने कहा कि पिछले महीने समूचे क्षेत्र में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा है जिस वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा, फसलें प्रभावित हुईं और जंगलों में आग लगने की घटनाएं हुईं। आईसीआईएमओडी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस महीने मानसून-पूर्व बारिश ने दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों को राहत प्रदान की है, लेकिन यह राहत अस्थायी ही है।

End of Feed