हिमाचल में मौसम ने ली करवट, मनाली-रोहतांग समेत कई इलाकों में भारी बर्फबारी; बर्फ से ढके पर्यटक स्थल

  • Authored by: टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
  • Updated Nov 14, 2022, 10:45 PM IST

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीती रात से बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलोंग और अटल टनल के पास एक इंच तक बर्फ जम चुकी है। कई जगहों पर मार्ग को बंद कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रविवार से मौसम ने करवट बदल ली है। राज्य के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार मनाली, रोहतांग पास, गुलाबा,सोलंगनाला, अटल टनल सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश भी जारी है। राज्य में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

manali snowfall

हिमाचल में भारी बर्फबारी

लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से एक मोटी परत जम गई है। लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलोंग और अटल टनल के पास एक इंच तक बर्फ जम चुकी है। वहीं लाहौल स्पीति की सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे सफर खतरनाक हो गया है। प्रशासन ने जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।

End of Feed