Himachal Pradesh Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी, शिमला और मंडी में दो दिन के लिए स्कूल बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2023, 08:43 AM IST

Himachal Pradesh Rain Alert: स्थानीय मौसम कार्यालय ने रात में राज्य के 12 में से आठ जिलों में ‘अत्यधित बारिश” होने का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी और मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस चेतावनी के मद्देनजर बुधवार और बृहस्पतिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी विद्यालयों एवं महाविद्यलायों को बंद रखने का आदेश दिया।

Himachal Pradesh Rain Alert: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश की आशंका जताई है। पहले से ही बारिश के कहर का सामना कर रहा यह पहाड़ी राज्य एक बार फिर से मुसीबत में फंसने वाला है। शिमला और मंडी में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।

End of Feed