कांग्रेस के बागियों की एंट्री होते ही BJP में शुरू हुई बगावत, पूर्व विधायक राकेश कालिया ने दिया इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2024, 10:11 AM IST

Himachal Pradesh: राकेश कालिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को अपना इस्तीफा भेजा है। बता दें, 2022 में राकेश कालिया कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। वह चैतन्य शर्मा को लेकर कई मौकों पर हमलावर भी रहे हैं।

Himachal Pradesh: हिमालच प्रदेश की राजनीति में उठापटक जारी है। एक दिन पहले कांग्रेस के छह बागी समेत तीन निर्दलीय विधायकों की भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एंट्री हुई, तो अब बीजेपी में भी बगावत के सुर उठने लगे हैं। कांग्रेस के चैतन्य शर्मा के बीजेपी ज्वाइन करते हुए चिंतपूर्णी व गगरेट से पूर्व विधायक राकेश कालिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Rakesh kalia

राकेश कालिया

जानकारी के मुताबिक, राकेश कालिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को अपना इस्तीफा भेजा है। बता दें, 2022 में राकेश कालिया कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। वह चैतन्य शर्मा को लेकर कई मौकों पर हमलावर भी रहे हैं।

End of Feed