हिमाचल चुनाव: स्वतंत्र भारत के पहले वोटर ने डाक मतपत्र से डाला वोट, 106 साल की उम्र में 34वीं बार की वोटिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 06:55 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Elections) के लिए वोटिंग 12 दिसंबर को होगी। उससे पहले डाक मतपत्र (Postal ballot) से वोट डालने का काम शुरू हो गया है। स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi) ने 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए डाक मतपत्र से अपना वोट डाला। उन्होंने 34 वीं बार वोट डाला।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Elections) के लिए मतदान कुछ ही दिन बाकी हैं। उससे पहले डाक मतपत्र (Postal ballot) से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi) ने आज कल्पा में अपने घर पर डाक मतपत्र के माध्यम से 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए 34वीं बार मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य की 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इस दिन नतीजे आने की संभावना है।

Shyam Saran Negi

स्वतंत्र भारत के पहले वोटर ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बीजपेी का शासन है और उसकी कोशिश राज्य में फिर से सरकार बनाने की है। हिमाचल में हर चुनाव में सरकार बदलने की पिछले कुछ दशकों से एक परंपरा रही है। अगर परंपरा बरकरार रही तो कांग्रेस की सरकार बनेगी। हालांकि बीजेपी कई राज्यों में परंपरा को तोड़ने का कामयाब रही है। बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में 5 नवंबर और 9 नवंबर को दो-दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को मंडी और सोलन में रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के और सीनियर नेता लगातार रैलियां कर रहे हैं।

End of Feed