मेरा तुम पर हक है, ये नहीं चलेगा- बागी नेता को PM मोदी ने खुद कर दिया फोन? जेपी नड्डा की हो गई शिकायत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 6, 2022, 08:12 PM IST

Himachal Election: पीएम मोदी ने जिस बागी नेता कृपाल परमार को फोन किया है, वो हिमाचल बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक थे। कभी राज्यसभा सदस्य थे और कुछ दिनों पहले तक हिमाचल भाजपा के उपाध्यक्ष भी थे। लेकिन जब टिकट नहीं मिली तो वो बागी हो गए और निर्दलीय मैदान में उतर गए।

Himachal Election: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी हिमाचल चुनाव में उतरे एक बागी नेता से फोन पर बात कर रहे हैं। फोन पर आवाज सुनकर और नेता की बात से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फोन पीएम मोदी ने ही किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने शेयर किया है।

pm modi call

Himachal Election: पीएम मोदी ने किया बागी नेता को फोन

किसे किया फोन

पीएम मोदी ने जिस शख्स को फोन किया है, वो बीजेपी के बागी नेता हैं, बगावत के कारण पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है। बागी नेता का नाम कृपाल परमार है। कृपाल हिमाचल बीजेपी के बड़े नेता थे, पार्टी के उपाध्यक्ष थे। इस चुनाव में जब टिकट नहीं मिला तो पार्टी से नाराज हो गए और निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए। अब इतने बड़े नेता के निर्दलीय उतरने से सीट बीजेपी के लिए फंसती दिखी, शायद यही कारण रहा कि पीएम मोदी ने खुद फोन करके चुनाव नहीं लड़ने को कहा।

End of Feed