देश

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, जांच के लिए लाया गया अस्पताल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2024, 11:24 PM IST

CM Sukhu admitted in IGMC: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। पेट और छाती में दर्द उठने की शिकायत के बाद उन्हें जांच के लिए IGMC अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।

Image

सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मंगलवार देर शाम फिर तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सीएम सुक्खू इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुटी है। यहां सीएम के पेट और छाती से जुड़े सभी टेस्ट किए गए हैं।

मुख्यमंत्री को लाने के लिए भेजा था रोगी वाहन

सीएम सुक्खू को मंगलवार रात को करीब 9 बजे आईजीएमसी लाया गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन को रात के करीब साढ़े 8 बजे अलर्ट कर दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू को लाने के लिए सीएम के सरकारी आवास पर रोगी वाहन को भी भेजा गया था। इस दौरान रोगी वाहन में डॉक्टरों की टीम मौजूद थी।

CM सुक्खू के साथ अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री

इस दौरान सीएम सुक्खू के साथ कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और राजेश धर्माणी भी मौजूद थे। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के मुखिया डॉक्टर बृज शर्मा भी सीएम सुक्खू के साथ ही आईजीएमसी शिमला पहुंचे। इस दौरान उनकी तबीयत की जांच और जरूरी टेस्ट कराए जा रहे हैं। आपको बता दें, कि शुरू से ही गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के मुखिया डॉ. बृज शर्मा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बीमारी की मॉनिटर कर रहे हैं।

End of Article