Himachal Election:दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ ( World Highest Polling Booth) हिमाचल के ताशीगंग में स्थित है। यहां हर चुनाव में सिर्फ कुछ लोगों को मतदान करने के लिए इस बूथ को बनाया जाता है। चुनाव को लेकर यहां उत्साह जमकर रहता है और वोटिंग भी यहां शत प्रतिशत रहती है।
दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ
52 वोटर्स
समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मतदान केंद्र के अंदर में 52 वोटर्स आते हैं। जिसमें 30 पुरुष और 33 महिलाएं हैं। ताशीगंग गांव हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है। जो मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत आता है। यह गांव तिब्बत सीमा के नजदीक है। यहां तापमान भी ठंड के दिनों में काफी नीचे चला जाता है।
पिछली बार का हाल
पिछली बार जब लोकसभा चुनाव के लिए उपचुनाव हुआ था तब तापमान माइनस 16 डिग्री था। हालांकि तब भी लोगों ने यहां जमकर वोटिंग की थी। इस बार भी उत्साह जमकर देखने को मिल रहा है। पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। यह बूथ हमेशा से सबसे ऊंचा नहीं था, 2017 से पहले यह गौरव हिक्किम को प्राप्त था, जिसके बाद तकनीकी कारणों से इसे ताशीगंग में बनाया गया।
12 को वोटिंग
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव 12 नवंबर को सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। वहीं मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 1.86 लाख लोग ऐसे हैं जो पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 1.22 लाख 80 वर्ष से अधिक आयु और 1,184 मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं।
