हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने CJI से जस्टिस यशवंत वर्मा का तबादला वापस लेने का किया अनुरोध, दिए ये तर्क

Justice Yashwant Verma: हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के एक संयुक्त बयान में कहा गया कि बार एसोसिएशन चीफ जस्टिस और कॉलेजियम से जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले को वापस लेने और न्यायिक कार्य के अलावा सभी प्रशासनिक कार्य वापस लेने का अनुरोध करता है।

Justice Yashwant Verma: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्षों ने जस्टिस यशवंत वर्मा के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सुप्रीम चीफ जस्टिस संजीव खन्ना से मुलाकात की। एक बयान में कहा गया कि हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्षों ने चीफ जस्टिस और कॉलेजियम से जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले को वापस लेने और न्यायिक कार्य के अलावा सभी प्रशासनिक कार्य वापस लेने का अनुरोध किया।

Justice Yashwant Verma

जस्टिस यशवंत वर्मा का तबादला वापस लेने का अनुरोध

कथित तौर पर बड़ी मात्रा में जस्टिस वर्मा के घर से मिली थी नकदी

हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के एक संयुक्त बयान में कहा गया कि बार एसोसिएशन चीफ जस्टिस और कॉलेजियम से जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले को वापस लेने और न्यायिक कार्य के अलावा सभी प्रशासनिक कार्य वापस लेने का अनुरोध करता है, जिसे पहले ही वापस ले लिया गया है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारी 14 मार्च को उनके आवास पर आग लगने की घटना के बाद आवास के अंदर तैनात थे जिसके बाद कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिली थी।

End of Feed